Home » Chaibasa Nagar Nikay Chunav : चाईबासा में कार्यपालक पदाधिकारी पर चुनाव को प्रभावित करने का लगा आरोप, ‍BJP ने आयोग से की शिकायत

Chaibasa Nagar Nikay Chunav : चाईबासा में कार्यपालक पदाधिकारी पर चुनाव को प्रभावित करने का लगा आरोप, ‍BJP ने आयोग से की शिकायत

Jharkhand Hindi News : भाजपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी, कार्यपालक पदाधिकारी को हटाने की मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
Chaibasa Nagar Nikay Chunav
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगर निकाय चुनाव के दौरान चाईबासा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। भाजपा का आरोप है कि चुनाव के दौरान चाईबासा से फुटपाथी दुकानदारों को हटाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। अंदर खाने फुटपाथी दुकानदारों से कहा जा रहा है कि अगर उन्हें अपनी दुकान बचानी है तो मंत्री से संपर्क करें। भाजपाइयों ने इसकी लिखित शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से कर दी है।

भाजपा नेताओं की मांग है कि राज्य निर्वाचन आयोग इस मामले का संज्ञान ले और चाईबासा नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू पर कार्रवाई करे। इस संबंध में शनिवार को चाईबासा के खिरवाल धर्मशाला में भाजपा ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू के अलावा पूर्व विधायक गोवर्धन नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, जिला महामंत्री प्रताप कटिहार, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र नाथ ओझा आदि मौजूद थे।

सावधानीपूर्वक होनी चाहिए थी प्रशासनिक कार्रवाई

सभी ने बताया कि मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने की स्थिति में प्रशासनिक स्तर पर की जाने वाली कार्रवाई सावधानी पूर्वक होनी चाहिए। लेकिन, नगर परिषद की तरफ से चाईबासा बाजार में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों पर हटाने का दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से रोजाना फुटपाथ पर दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले लोग भय के माहौल में हैं।

चुनाव के निष्पक्षता पर खड़े हो रहे सवाल

उनका कहना है कि प्रशासन की तरफ से इस प्रकार की सख्ती जारी रहती है तो चुनावी वातावरण की निष्पक्षता प्रभावित होगी। नेताओं की मांग है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि कहीं यह कदम किसी खास उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने के लिए तो नहीं उठाया गया। भाजपा ने मांग की है कि कार्यपालक पदाधिकारी को तत्काल उनके पद से हटाया जाए और चुनाव होने तक किसी अन्य अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी जाए।

Read Also- West Singhbhum Crime News : महुलडीया के उलीहातु में मिला था शव, हत्या के आरोप में पुलिस युवक को धर दबोचा

Related Articles

Leave a Comment