Home » Vikram Sharma Murder Case: विक्रम शर्मा हत्याकांड में तीन आरोपियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए RAID कर रही देहरादून पुलिस

Vikram Sharma Murder Case: विक्रम शर्मा हत्याकांड में तीन आरोपियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए RAID कर रही देहरादून पुलिस

सीसीटीवी फुटेज के जरिए हत्यारोपियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही उत्तराखंड की देहरादून पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
Vikram Sharma shot dead
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में जिम से निकलते ही विक्रम शर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। हत्या के इस मामले में तीन युवकों के नाम आए हैं। तीनों युवक जमशेदपुर के बागबेड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान बागबेड़ा के आकाश सिंह, विशाल प्रसाद और जुगसलाई के आशुतोष के रूप में हुई है। उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने तीनों युवकों के फोटो हासिल कर लिए हैं और इन युवकों की गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस के कोऑर्डिनेशन में लगातार छापेमारी चल रही है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इस सनसनी खेज हत्याकांड से झारखंड के जमशेदपुर और उत्तराखंड के देहरादून में सनसनी फैली हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि नजदीकी कारोबार और लेनदेन को लेकर विक्रम शर्मा की हत्या करवाई गई है। शूटर प्लेन से उत्तराखंड पहुंचे थे। भाड़े पर बाइक और स्कूटी लेकर देहरादून आए थे। सूत्रों के अनुसार, विक्रम शर्मा के बारे में शूटरों के पास पूरी जानकारी थी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मॉल की सीढ़ियों पर अंजाम दी थी घटना

विक्रम शर्मा की पहले से ही रेकी की गई थी। शूटरों ने हत्या के लिए सिल्वर सिटी मॉल को ही चुना। क्योंकि, विक्रम शर्मा वहां जिम करने रोज जाता था। घटना के समय विक्रम शर्मा के पास पिस्तौल थी। लेकिन शूटरों ने उसे हथियार निकालने का मौका तक नहीं दिया और धड़ाधड़ गोलियां चला दी थीं। पहली गोली विक्रम शर्मा के सिर पर लगी थी, जो घातक साबित हुई और इसी के चलते उनकी मौत हुई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ग्रीन व्यू में किराए के फ्लैट में रहता था विक्रम

विक्रम शर्मा देहरादून की ग्रीन व्यू रेजिडेंसी में रहते थे। वहां उसकी कारोबारी पहचान थी। यहां वह किराए के फ्लैट में रहता था। उसके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी रहती थीं। घटना के बारे में जानकर कॉलोनी के रहने वाले हतप्रभ हैं। लोगों का कहना है कि विक्रम शर्मा से उनके ज्यादा ताल्लुकात नहीं थे। सिर्फ हाय-हेलो तक का ही संबंध था।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गए थे शूटर

बताया जा रहा है कि देहरादून में विक्रम शर्मा की हत्या करने के बाद दोनों शूटर आराम से निकल भागे थे। मॉल में घटना को अंजाम देने के बाद शूटर राजपुर की तरफ पैदल भागे थे। बताया जा रहा है कि एयर फोर्स कार्यालय के बाहर बने बस स्टॉप के पास उसका तीसरा साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। दोनों शूटर बाइक पर बैठ गए और वहां से फरार हो गए। भागने के लिए बदमाशों ने गलियों का रास्ता चुना था। वह राजपुर रोड से सर्वे आफ इंडिया के पिछले गेट की तरफ से मुड़कर निकल गए थे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also THE PHOTON NEWS EXCLUSIVE : देहरादून में कारोबारी के रूप में थी विक्रम शर्मा की पहचान, जानें इसके बारे में : Vikram Sharma History

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles