Home » Chaibasa News : चाईबासा के नए बस स्टैंड की तैयार हो रही DPR, जोड़ा तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

Chaibasa News : चाईबासा के नए बस स्टैंड की तैयार हो रही DPR, जोड़ा तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

Jharkhand Hindi News : चाईबासा में समग्र विकास को लेकर सक्रिय हुए नगर परिषद अध्यक्ष, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से की मुलाकात

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: शहर के समग्र विकास एवं जन समस्याओं के समाधान को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष्ज्ञ नितिन प्रकाश सक्रिय हैं। उन्होंने झारखंड के नगर विकास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और लंबित परियोजनाओं पर विशेष चर्चा की। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने चाईबासा में लंबे समय से लंबित पड़े नए बस स्टैंड निर्माण के प्रस्ताव को विभागीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

नए बस स्टैंड का तैयार हो रही डीपीआर

नए बस स्टैंड के मामले में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि नए बस स्टैंड की डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा, शहर के ऐतिहासिक जोड़ा तालाब एवं मंगला हाट जो वर्षों से उपेक्षा और कचरे के कारण बदहाल स्थिति में है, उसके सौंदर्यीकरण को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

ऐतिहासिक जोड़ा तालाब एवं मंगला हाट का होगा सौंदर्यीकरण

मंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक जोड़ा तालाब एवं मंगला हाट के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए विभाग जल्द ही योजना बनाकर काम शुरू करेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी साथ ही शहर की सुंदरता और पर्यावरण में सुधार होगा। नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने शहर की अन्य आधारभूत समस्याओं जैसे सफाई, जल निकासी और सड़क व्यवस्था से भी मंत्री को अवगत कराया।

चाईबासा के समग्र विकास के लिए जल्द होगी पहल

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी मुद्दों पर गंभीरता दिखाते हुए भरोसा दिलाया कि चाईबासा के विकास के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे। नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

Read Also- RANCHI NEWS: बोकारो की लापता युवती मामले में हाईकोर्ट सख्त, ये दिया निर्देश

Related Articles

Leave a Comment