Home » Chaibasa : नवनियुक्त प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने ग्रहण किया प्रभार, जानें क्या हैं प्राथमिकताएं

Chaibasa : नवनियुक्त प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने ग्रहण किया प्रभार, जानें क्या हैं प्राथमिकताएं

Chaibasa : मुख्यालय आगमन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की वर्तमान प्रशासनिक स्थिति से अवगत कराया।

by Rajeshwar Pandey
Newly appointed Chaibasa Divisional Commissioner Ravi Ranjan Kumar taking charge in office
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : प्रमंडलीय आयुक्त सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल चाईबासा रविरंजन कुमार विक्रम ने कहा कि प्रमंडल क्षेत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है।

इससे पहले कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम के चाईबासा मुख्यालय पहुंचने पर परिसदन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू तथा उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यालय आगमन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें जिले की वर्तमान प्रशासनिक स्थिति से अवगत कराया। आयुक्त के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमंडल स्तर पर विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस मौके पर आयुक्त के सचिव अजय कुमार साव, अपर उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम प्रवीण करेकट्टा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग खुशहेंद्र सोन केसरी, नजारत उपसमाहर्ता देवेंद्र कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष सहित आदि पदाधिकारियों के ने प्रमंडलीय आयुक्त को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

Read Also: Devendra Maji Sports Foundation : देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन प्रदान कर रहा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच : जोबा माझी

Related Articles

Leave a Comment