हैदराबाद : पंजाबी पाॅप सिंगर दिलजीत दोसांझ और तेलंगाना सरकार के बीच की नोंकझोंक थमने का नाम ही नहीं ले रही है। तेलंगाना सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर जवाब देते हुए दिलजीत ने कहा है कि मैं शराब पर गाने नहीं गाऊंगा, लेकिन मेरी एक शर्त है। हालांकि दिलजीत ने हैदराबाद में हुए कंसर्ट के दौरान गानों के बोल में फेरबदल कर दिया, जिससे वे खुद को अनचाहे कानूनी पचड़ों से बचा सके।
गानों के बोल में फेरबदल
लेकिन इस चुप्पी के बाद गुजरात में हुए कंसर्ट के दौरान दिलजीत ने बहुत कुछ बोला। पहले दिलजीत दोसांझ को तेलंगाना सरकार से उनके गानों को लेकर एक नोटिस दिया गया। इस नोटिस में उन्हें चेतावनी दी गई कि वो शराब, ड्रग्स औऱ हिंसा जैसे मुद्दों पर परफॉर्म न करें, क्योंकि इससे इन चीजों को बढ़ावा मिलता है। इसके बाद दिलजीत ने हैदराबाद के कंसर्ट में गानों के बोल में फेरबदल कर नोटिस से बच गए।
दिलजीत भी करते है शराबबंदी का समर्थन
अब गुजरात में कंसर्ट के दौरान दिलजीत ने अपने मन की बात कंसर्ट में की और कहा कि वो भी शराबबंदी का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में कंसर्ट के लिए उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला और वो इस बात की कद्र करते हैं कि गुजरात एक ड्राई स्टेट है और वो इस राज्य के सभी नियमों का पालन करेंगे।
मेरे धार्मिक गानों की बात कोई नहीं करता
लेकिन दिलजीत ने इस खबर की मीडिया रिपोर्टिंग पर नाराजगी जताई और कहा कि एक खुशखबरी है कि आज मुझे कोई नोटिस नहीं मिला। इससे बड़ी खुशखबरी एक और है। मैं आज भी शराब पर कोई गाना नहीं गाऊंगा, पूछो- क्यों नहीं गाऊंगा, क्योंकि गुजरात एक ड्राई स्टेट है। आगे उन्होंने कहा कि मैंने दर्जन भर से अधिक धार्मिक गाने गाए हैं, लेकिन कोई उसकी चर्चा नहीं करता।
मैंने किसी को नहीं कहा कि पटियाला पैग लगाओ
आगे दिलजीत ने कहा कि बीते 10 दिनों के भीतर उन्होंने 2 धार्मिक गीत रिलीज किए हैं। एक शिव बाबा पर और एक गुरुनानक बाबा पर, लेकिन उसकी कोई बात ही नहीं कर रहा। हर बंदा टीवी पर बैठकर पटियाला पैग की बात कर रहा। एक एंकर साहब बोल रहे थे कि अगर कोई अभिनेता आपको अलग से बोले तो आप उसको बदनाम कर दोगे। एक सिंगर को आप मशहूर कर रहे हो, शराब का गाना गाने के लिए। भाई मैं अलग से किसी को फोन करके किसी को नहीं बोल रहा कि आपने पटियाला पैग लगाया कि नहीं लगाया। मैं भी गाने गा रहा हूं।
क्यों छेड़ रहे हो मुझे
आगे उन्होंने कहा कि मेरे शराब पर 4 गाने होंगे, लेकिन बॉलीवुड में हजारों गाने हैं, जो शराब पर हैं। मैं आज भी वो चार गाने नहीं गाऊंगा। मेरे लिए गानों के बोल में फेरबदल करना बेहद आसान है। मैं खुद शराब नहीं पीता। दिलजीत दोसांझ शराब का प्रचार नहीं करता, अब मुझे छेड़ो मत। मैं जहां जाता हूं चुपचाप प्रोग्राम करके चला जाता हूं। आप क्यों छेड़ रहे हो मुझे।
शराब रेवेन्यू सोर्स, कोरोना में भी नहीं किया बंद
आगे पंजाबी सिंगर ने कहा कि इतने लोग के सथ मुवमेंट शुरु किया जा सकता है, तो चलो एक मूवमेंट शुरू करते हैं, अगर सभी राज्य शराबबंदी लागू कर दें, तो वो कभी शराब पर गाने नहीं गाएंगे। उन्होंने भीड़ से पूछा- क्या ऐसा हो सकता है, भीड़ ने कहा नहीं। आगे दिलजीत ने कहा कि बहुत बड़ा रेवेन्यू सोर्स है, कोरोना में सब बंद हुए, ठेके नहीं बंद हुए। आप यूथ को बेवकूफ नहीं बना सकते।
आप ठेके बंद करो, मैं शराब पर गाने
एक ऑफर की बात करते हुए दिलजीत ने कहा कि जहां-जहां मेरा कंसर्ट हो, वहां एक दिन का ड्राई डे घोषित कर दो। अगर गुजरात एक ड्राई स्टेट है, तो मैं गुजरात सरकार का खुला समर्थन करता हूं। मैं तो कहता हूं अमृतसर को भी ड्राई सिटी घोषित कर दो। आप देश में ठेके बंद करो, मैं शराब पर गाने गाना बंद कर दूंगा।

