Home » ⁩Chaibasa News : चाईबासा के सदर प्रखंड में एक वर्ष से मुंडा की नियुक्ति नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

⁩Chaibasa News : चाईबासा के सदर प्रखंड में एक वर्ष से मुंडा की नियुक्ति नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर मंत्री से की शिकायत, सौंपा मांग पत्र

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत मौजा बड़ा‌ गुईरा गांव में विगत एक वर्ष से ग्रामीण मुंडा की नियुक्ति नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाएं जैसे जाति, आवासीय, आय और जमीन नापी भूमि लगान नामांतरण संबंधित जरूरी कार्य नहीं हो रहा है। ग्रामीणों को लगातार इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

समस्या हल नहीं कर रहे अधिकारी

ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की गई। लेकिन, कोई सुन नहीं रहा है। इससे छात्राओं को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को लगातार हो रही समस्या के कारण गुरुवार को बड़ा गुईरा गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग राज्य सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के चाईबासा स्थित कार्यालय सरनाडीह पहुंचे।

मंत्री को मांग पत्र देकर वापस लौटे ग्रामीण

यहां ग्रामीणों ने मंत्री से अपना दुखड़ा सुनाकर समस्या का शीघ्र निदान करने के लिए मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों की मांगों को सुनते ही मंत्री दीपक बिरूवा ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।

Related Articles

Leave a Comment