Home » मारुति कार व ऑटो में सीधी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल

मारुति कार व ऑटो में सीधी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल

by Rajeshwar Pandey
chaibasa Tractor Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सबहेड- चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

चाईबासा। रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई बंदगांव थाना क्षेत्र टोकाद मैदान के पास मारुति कार-ऑटो में सीधी टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मृतक महिला रोड़ो गांव की कुदन पुर्ती (50 वर्ष) हैं।

घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि वे सभी ऑटो से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बंदगांव के इंजिया गांव गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर वापस लौटने के दौरान टोकाद मैदान के पास सामने से आ रही एक मारुति कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।

घायलों को भेजा गया स्वास्थ्य केंद्र
घटना की सूचना मिलते ही बंदगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंच और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत कुदन पुर्ती को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अगाथा पुर्ती, क्रिसेंसिया पुर्ती, रंजीत पुर्ती, इलियस पुर्ती और रोशनी लागूरी का इलाज बंदगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। बाकी घायल बिमल पुर्ती, पूरन पुर्ती, जोसेफ पुर्ती और सुड़ालेन पुर्ती का इलाज खूंटी के सदर अस्पताल में चल रहा है।

सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर
चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया हैं। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Comment