Home » Chaibasa: चाईबासा में झुंड से बिछड़ा जंगली दंतैल हाथी ने ली बच्चे की जान, एक बच्ची जख्मी 

Chaibasa: चाईबासा में झुंड से बिछड़ा जंगली दंतैल हाथी ने ली बच्चे की जान, एक बच्ची जख्मी 

हाथी अब तक 4 लोगों की ले चुका है जान 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में पागल दंतैल जंगली हाथी ने गोईलकेरा के सायतवा गांव में हमला कर 13 वर्षीय एक बच्चे की जान ले ली और एक 10 वर्षीय बच्ची को घायल कर दिया। घटना रात्रि 11:00 बजे तब की है, जब बच्चा अपने घर के पास था। मृतक का नाम 13 वर्ष रेगा कयोम है। घायल बच्ची 10 वर्षीय झिंगी गागराई है।

बताया जाता है कि हाथी न बच्ची को सूंड़ से पकड़कर फेंक दिया। इससे वह घायल हो गई। परिवार के अन्य लोग भी हाथी के हमले में बाल-बाल बच गए।वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार को 20,000 रुपये की सहायता राशि दी है। हाथी के हमले में फसल नुकसान का भी मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है और उन्हें पटाखे दिए गए हैं ताकि वे हाथी को दूर रख सकें।

वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि हाथी के हमले की सूचना मिलते ही वनरक्षी और पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि हाथी को भगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि चाईबासा जिला में पिछले तीन दिनों में हाथी ने चार लोगों की जान ले ली है। इसके पहले हाथी ने टोंटो और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हमला कर तीन लोगों की जान ली थी। झुंड से बिछड़े इस हाथी को वनकर्मी गांवों से दूर भगाने की कोशिश कर रहे हैं।

वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा भी प्रभावितों के परिजनों को दिया जाएगा।

Related Articles