Home » Chakradharpur News : चक्रधरपुर में पुलिस ने अवैध गिट्टी लदा हाइवा किया जब्त , जांच के लिए भेजा पत्र

Chakradharpur News : चक्रधरपुर में पुलिस ने अवैध गिट्टी लदा हाइवा किया जब्त , जांच के लिए भेजा पत्र

Chakradharpur News : अवैध बालू एवं गिट्टी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है चक्रधरपुर पुलिस।

by Rajeshwar Pandey
Police seized illegal stone-laden truck in Chakradharpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में पुलिस ने बुधवार की सुबह अवैध गिट्टी लदा हुआ एक हाइवा जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर निवासी मनोज प्रमाणिक के हाइवा (जेएच10एए7656) में चाईबासा से अवैध गिट्टी सोनुवा भेजी जा रहा थी। इसके बाद चक्रधरपुर पुलिस चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के शांतिनगर के आगे से उसे पकड़ कर थाना ले आई।

इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अवैध गिट्टी लदा वाहन को जब्त कर थाना में रखा गया है। साथ ही कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी को लिखित रूप से इसकी शिकायत की गई है। बताते चलें कि चक्रधरपुर पुलिस अवैध बालू एवं गिट्टी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

एनजीटी की रोक के बावजूद गोईलकेरा और गुदड़ी से चक्रधरपुर की ओर ट्रैक्टर में अवैध बालू की ढुलाई जारी है। जिसके आलोक में कुछ दिन पूर्व ही चक्रधरपुर पुलिस ने अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी को लिखित शिकायत की थी।

Read Also: Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम में वृद्ध की अपराधियों ने गला रेतकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles