Home » Chakradharpur Ram Navami Committee : रामनवमी केंद्रीय अखाड़ा समिति का पुनर्गठन, राजू प्रसाद कसेरा बने अध्यक्ष

Chakradharpur Ram Navami Committee : रामनवमी केंद्रीय अखाड़ा समिति का पुनर्गठन, राजू प्रसाद कसेरा बने अध्यक्ष

Jharkhand Hindi News : नई कमेटी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी रामनवमी जुलूस को सुनियोजित और शांतिपूर्ण तरीके से निकालने तथा जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Ram Navami Committee
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर रामनवमी केंद्रीय अखाड़ा समिति की बैठक गुरुवार को वन विश्रामगार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष राजू प्रसाद कसेरा ने की। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। गठित नई कमेटी में विधायक सुखराम उरांव, अशोक षाड़ंगी को संरक्षक बनाया गया वहीं विजय सिंह गागराई को सह संरक्षक बनाया गया। राजू प्रसाद कसेरा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनूप दुबे, जे.पी. शेखर, परमेंद्र चौहान और राजेश शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संजय पासवान को सचिव, जबकि बंटी मिश्रा, शीनू राव, दीपक सिंह और बापी दत्ता को सह सचिव बनाया गया है।

नई कमेटी के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

इसके अलावा राम प्रताप बर्मन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई कमेटी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। बैठक में आगामी रामनवमी जुलूस को सुनियोजित और शांतिपूर्ण तरीके से निकालने तथा जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

रामनवमी के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं से प्रशासन को कराया अवगत

विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सदस्यों ने जुलूस मार्गों में पर्याप्त बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने, सड़कों पर झूल रहे बिजली के तारों को ठीक कराने, जर्जर सड़कों पर क्रेशर डस्ट डालने और शहर में कचरे के उचित निपटारे की व्यवस्था करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही रामनवमी के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराकर उनके समाधान के लिए पहल करने की बात कही गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी अखाड़ा जुलूस तय समय पर पवन चौक पहुंचेंगे, ताकि कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके। साथ ही चैत प्रतिपदा के अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा में सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक के अंत में पोटर खोली अखाड़ा समिति के लाइसेंसधारी अनूप सिंह के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। विगत दिनों सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था।

बैठक में उपस्थित सदस्य

बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, डॉ. विजय सिंह गागराई, पवन शंकर पाण्डेय, राजेश शुक्ला, संजय पासवान, प्रताप बर्मन, गोनू जायसवाल, शंभु साव, गुरुदेव मुखी, जे.पी. शेखर, शशि वर्मा, राजेश रवानी, रमेश ठाकुर, ललित गिलुवा, राजेश गुप्ता, गणेश लकड़ा, शीनू राव, राजेश पासवान, बापी दत्ता, सोनू उरांव, टिंकू प्रधान, मुन्ना साव, दीपक सिंह, कबीर पाण्डेय, रिक्की छावड़ा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Read Also- Koderma News : सगाई की तैयारियों के बीच युवती ने उठाया ऐसा कदम कि पूरा परिवार है स्तब्ध, जश्न का माहौल मातम में तब्दील

Related Articles

Leave a Comment