Chakulia: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में हवाई पट्टी के पास रविवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हवाई पट्टी के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई।

लोग शव देखने के लिए जुट गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन वहां मौजूद लोग शव की पहचान नहीं कर सके। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि शव के पास नीले रंग का एक बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। लोग यह भी आशंका जाता रहे हैं कि हो सकता है किसी हाथी के हमले में महिला की जान चली गई हो। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का पता चल सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है।
Read Also- Jamshedpur No Entry : शबे बारात को लेकर तीन फरवरी को जमशेदपुर में रहेगी नो एंट्री

