Jamshedpur : चाकुलिया नगर पंचायत का रिजल्ट फाइनल हो गया है। यहां दो चक्र की गणना के बाद अध्यक्ष पद और सभी वार्ड पार्षद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चाकुलिया नगर पंचायत से झामुमो समर्थित उम्मीदवार सोमवारी सोरेन जीत गई हैं।
वार्ड नंबर 1 से संजीव कुमार मांडी, वार्ड संख्या 2 से गोपाल चंद्र दास, वार्ड संख्या 3 से सोनिया दास और वार्ड संख्या चार से सतदल महतो विजयी घोषित किए गए हैं
वार्ड संख्या 5 से संजय घोष, वार्ड संख्या 6 से मलाय रूही दास, वार्ड संख्या 7 से इंदू देवी, वार्ड संख्या 9 से तबस्सुम आरा, वार्ड संख्या 10 से राजकुमार मिश्रा और वार्ड संख्या 11 से मौसमी मल्लिक निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चाकुलिया के वार्ड संख्या 8 से मोहम्मद नजीमुद्दीन और वार्ड संख्या 12 से कारमी सोरेन निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे।

