Home » Seraikela News : चांडिल में हैवान बनी मां ने चार साल की बेटी की हत्या कर घर में दफनाया

Seraikela News : चांडिल में हैवान बनी मां ने चार साल की बेटी की हत्या कर घर में दफनाया

by Mujtaba Haider Rizvi
Gumla Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना चांडिल डैम स्थित जगजीवन कॉलोनी की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सोनाराम लोहार की पत्नी लक्ष्मी कुमारी घर पर अपनी चार वर्षीय बेटी रीति कुमारी के साथ मौजूद थी।

इसी दौरान उसने निर्ममता की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मां ने घर के अंदर ही जमीन खोदकर शव को दफना दिया। घटना को छुपाने के लिए उसने आसपास के लोगों को बेटी के लापता होने की झूठी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। जांच के दौरान शक गहराने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई, जिससे मामला खुल गया।

बताया जाता है कि पुलिस जांच के दौरान आरोपी महिला ने खुद ही जमीन से बच्ची का शव निकालकर आंगन में रख दिया और मौके से भागने की कोशिश की। इसके बाद परिजनों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची के पिता सोनाराम लोहार घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Comment