Home » Chatra News: इस बार महुआ चुनने गई महिला की हत्या, टांगी से काटकर उतार दिया मौत के घाट

Chatra News: इस बार महुआ चुनने गई महिला की हत्या, टांगी से काटकर उतार दिया मौत के घाट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है

by Mujtaba Haider Rizvi
Gumla Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : झारखंड के पलामू जिला में रविवार को महुआ चुनने गए बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि सोमवार को इसी तरह की घटना में एक महिला की हत्या कर दी गई।चतरा जिला के सदर थाना क्षेत्र में महुआ चुनने गई एक महिला को अपराधियों ने टांगी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों में भारी आक्रोश है।

मृतका की पहचान शहर के किशुनपुर मोहल्ला निवासी शीतल यादव की पत्नी गीता देवी (50) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को दोपहर लगभग 3 बजे गीता देवी घर से जंगल की ओर महुआ चुनने के लिए निकली थी। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। चिंतित परिजन रात में ही उसकी तलाश में जंगल की ओर निकले। काफी खोजबीन के बाद रात करीब 1 बजे महिला का शव जंगल में एक महुआ पेड़ के नीचे पड़ा मिला। शव पर टांगी से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।इधर इस जघन्य वारदात के बाद परिजनों में रोष है। उन्होंने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Comment