Home » Chatra News: चतरा में वज्रपात से दो सगी बहनों समेत तीन महिलाओं की मौत

Chatra News: चतरा में वज्रपात से दो सगी बहनों समेत तीन महिलाओं की मौत

घायलों को तत्काल हजारीबाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chatra : पत्थलगड़ा प्रखंड में शुक्रवार को बेमौसम बारिश के बीच वज्रपात से दो सगी बहनों समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना सिंघानी गांव के बंदरचुवां क्षेत्र में हुई. जहां वज्रपात की चपेट में आकर शमा परवीन नामक महिला की जान चली गई।

दूसरी घटना मेराल पंचायत के जेहरा गांव में हुई, जहां संजय भुइयां की दो पत्नियों पूनम देवी और कल्याणी देवी (सगी बहनें) की ठनका गिरने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल हजारीबाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है. तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। चतरा जिले में वज्रपात से एक ही दिन तीन महिलाओं की मौत शायद पहली बार हुई है।

Related Articles

Leave a Comment