
- Jamshedpur : सोनारी चित्रगुप्त समिति की बैठक मंगलवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में सुबह 11 बजे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से समिति के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष गठित कमेटी ही इस वर्ष भी पूजा की सभी व्यवस्थाओं का संचालन करेगी। समिति के संरक्षक अजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल, उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा तथा महामंत्री नरेंद्र कुमार प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
समिति की ओर से बताया गया कि 10 नवंबर 2026 को भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति की स्थापना, 11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा तथा 12 नवंबर को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। बैठक में परिवार के सभी सदस्यों से पूजा एवं विसर्जन जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।
बैठक में अजय श्रीवास्तव, श्याम बिहारी लाल, संजीव सिन्हा, नरेंद्र कुमार प्रसाद, शशांक शेखर, गुप्तेश्वर प्रसाद, बीपी श्रीवास्तव, एके सिन्हा, ठाकुर गौतम सिंह, रजनीकांत प्रसाद, अशोक कुमार, सुरेश, बबलू, शिवचरण सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

