Home » जेएससीए के आजीवन सदस्यता की सूची को लेकर सदस्यों ने किया हंगामा, सात सदस्यीय जांच कमिटी गठित

जेएससीए के आजीवन सदस्यता की सूची को लेकर सदस्यों ने किया हंगामा, सात सदस्यीय जांच कमिटी गठित

by Rakesh Pandey
जेएससीए के आजीवन सदस्यता की सूची को लेकर सदस्यों ने किया हंगामा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : गढ़वा के होटल वीनस इंटरनेशनल में शनिवार को आयोजित जेएससीए (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) की वार्षिक आमसभा विवादों से भरा रहा। हालांकि जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय एवं सचिव देवाशीष चक्रवर्ती उर्फ पिंटू दा, बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकार वार्ता कर आमसभा को सफल बताते नहीं थके। उम्मीद के अनुसार आमसभा में जेएससीए के आजीवन सदस्यों की सूची को लेकर जमकर हंगामा बरपा।

इस दौरान कई जिलों के प्रतिनिधियों ने जेएससीए कमिटी आफ मैनेजमेंट के निर्णय पर सवाल उठाते हुए इसकी जवाब की मांग जवाबदेह अधिकारियों से किया। इनका कहना था कि जब पिछले वार्षिक आमसभा में जेएससीए के 17 आजीवन सदस्यों के नाम की जानकारी दी गई तो अचानक से यह संख्या बढ़कर 29 कैसे हो गई। मामला बिगड़ता देख जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय ने मोर्चा संभाला तथा हाउस को बताया गया कि इसकी जांच के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया जा रहा है।

जेएससीए के आजीवन सदस्यता की सूची को लेकर सदस्यों ने किया हंगामा

गठित टीम में हजारीबाग के सचिव संजय सिंह, धनबाद के सचिव विनय सिंह, गुमला के सचिव कुलदीप सिंह तथा रांची के सचिव अजय नाथ शाहदेव एवं रांची के ही डा. नरेंद्र सिन्हा को शामिल किया गया है। जबकि दो सदस्यों के नाम को मैनेजमेंट आफ कमिटी द्वारा फिलहाल रिजर्व रखा गया गया है। जेएससीए के आजीवन सदस्य के रूप में स्व. अमिताभ चौधरी के पुत्र एवं पुत्री का नाम शामिल नहीं होने पर चाईबासा के सचिव असीम कुमार सिंह ने कड़ा एतराज जताया। असीम सिंह के तेवर देख कुछ देर के लिए हाउस में सन्नाटा छा गया।

जबकि पलामू जिला के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने गढ़वा जिला क्रिकेट संघ में चल रही दो-दो कमेटियों पर सवाल उठाते हुए कमेटी आफ मैनेजमेंट से इस विवाद को स्पष्ट करने की मांग की। इस पर जेएससीए की ओर से कहा गया कि पूर्व के संविधान के अनुसार जेएससीए इस विषय पर नियमसंगत कार्रवाई करेगा। साथ ही बताया कि गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष से जिला क्रिकेट संघ की सूची की मांग की जाएगी। इसी सूची के आलोक में जेएससीए द्वारा गढ़वा जिला क्रिकेट संघ का चुनाव कराया जाएगा।

READ ALSO : प्रदेश में कानून का राज लाना है तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा: बाबूलाल

Related Articles