Home » Jharkhand Palamu criminal incident : छतरपुर के जौरा में स्टोन माइंस पर हमला, अज्ञात अपराधियों ने दो हाइवा को फूंका

Jharkhand Palamu criminal incident : छतरपुर के जौरा में स्टोन माइंस पर हमला, अज्ञात अपराधियों ने दो हाइवा को फूंका

एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही, अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है।

by Rakesh Pandey
criminals-burnt-two-trucks-in-palamu-jharkhand (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: Jharkhand Palamu criminal incident: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जौरा गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश में जोरदार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

स्टोन माइंस पर अपराधियों का हमला

सूत्रों के मुताबिक, घटना मंगलवार रात की है जब करीब आधा दर्जन अपराधी स्टोन माइंस परिसर में पहुंचे। उन्होंने पहले ड्राइवर के साथ मारपीट की और फिर अन्य कर्मचारियों को धमकाया। इसके बाद स्टोन माइंस के पास खड़े दो हाइवा वाहनों में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य संकलन और जांच शुरू की गई।

एक आरोपी हिरासत में, नए आपराधिक गिरोह की आशंका

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित आपराधिक वारदात है। प्राथमिक जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना किसी नए उभरते आपराधिक गिरोह की करतूत हो सकती है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही, अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है।

नक्सली या धमकी से इनकार, FIR की प्रक्रिया जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्टोन माइंस संचालक या हाइवा मालिक को किसी भी प्रकार की नक्सली धमकी या फिर किसी संगठन से पूर्व में कोई धमकी नहीं मिली थी। घटना छतरपुर थाना से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को आवेदन सौंपा जा रहा है, जिसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी।

Read Also- RANCHI CRIME NEWS : रांची के बड़ा तालाब में युवती का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles