Home » सीआरपीएफ के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सीआरपीएफ के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

by Rakesh Pandey
CRPF
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

चतरा : जिला मुख्यालय स्थित CRPF  190वीं बटालियन के जवान कैलाश चंद मेहरा ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक जवान मध्यप्रदेश के नरसिंगपुर जिला अंतर्गत लोहड़ी गांव का रहने वाला है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बैरक के अन्य जवान उसे तुरंत फंदे उतारा।

जहां सीआरपीएफ (CRPF) के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कमांडेंट रामभरोस कुमार बैरक पहुंच कर मामले की जांच की। जबकि शव के पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। जहां मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसका वीडियोग्राफी भी कराया गया। उसके बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां वरीय पुलिस पदाधिकारियों एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पूरे सम्मान के साथ सलामी दी। उसके बाद शव को उसके पैतृक घर भेज दिया गया।

सीआरपीएफ (CRPF) के अधिकारियों ने बताया कि जवान ने सुबह का नाश्ता किया। उसके बाद वह अपने बैरक लौट गया। जहां रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट रूप से पता नही चल सका है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

READ ALSO:

नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप का एडमिट कार्ड जारी, 11 काे परीक्षा

Related Articles