Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में 9 केंद्रों पर होगी बीए, एमएड व बीपीएड की प्रवेश परीक्षा, 6104 विद्यार्थी होंगे शामिल

Jamshedpur News : जमशेदपुर में 9 केंद्रों पर होगी बीए, एमएड व बीपीएड की प्रवेश परीक्षा, 6104 विद्यार्थी होंगे शामिल

Jamshedpur News : झारखंड में बीएड, एमएड व बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

by Birendra Ojha
Jharkhand Class 1 to 7 Annual Exam March 2026 Announcement
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने परीक्षा को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6104 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

यह प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है और उन्हें परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुचारु रखने के लिए संबंधित अधिकारियों से बैंक खाता विवरण भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान कदाचार मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और सभी निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। यह परीक्षा राज्य में शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

25 मार्च है आवेदन की अंतिम तिथि

झारखंड में बीएड, एमएड व बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का अवसर 26 व 27 मार्च को दिया जाएगा। परीक्षा जमशेदपुर, रांची, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, दुमको, पलामू व चाईबासा में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा 100 अंकों की होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।

यहां बनाए गए केंद्र

केंद्र का नामकुल परीक्षार्थी
एलबीएसएम कॉलेज (करनडीह)1080
करीम सिटी कॉलेज (मानगो)1188
ग्रेजुएट कॉलेज (साकची)744
जेकेएस इंटर कॉलेज ऑफ कॉमर्स (मानगो)552
गुरुनानक उच्च विद्यालय (मानगो)456
सेंट्रल करीमिया उवि (साकची)624
श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज (परसुडीह)400
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज (बिष्टुपुर)720
उत्कल समाज इंटर कॉलेज (गोलमुरी)340

Read Also: Ghatshila News : सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में ‘विकसित भारत में आंचलिक पत्रकारिता’ विषय पर सेमिनार

Related Articles