Home » Jamshedpur News : धूमधाम से निकली हिंदू नववर्ष यात्रा, भगवा रंग में रंगी लौहनगरी

Jamshedpur News : धूमधाम से निकली हिंदू नववर्ष यात्रा, भगवा रंग में रंगी लौहनगरी

Jamshedpur News : शहर के कोने-कोने से मानगो पहुंचे युवा, आमबगान में हुई मां भारती की भव्य आरती, जयश्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहर

by Mujtaba Haider Rizvi
Hindu New Year procession in Jamshedpur with devotees dressed in saffron and flags across the city
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो के डिमना रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से बुधवार को हिंदू नववर्ष की यात्रा धूमधाम से निकली। इस मौके पर शहर भगवामय हो गया था। हर तरफ भगवा झंडे लहरा रहे थे। शहर के कोने-कोने से बाइक-कार में भगवा ध्वज लगाए युवा जयश्रीराम का उद्घोष करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। यात्रा का मुख्य आकर्षण रामगढ़ का डंका तो था ही, राम दरबार व शिवजी सहित देवी-देवताओं की झांकियों के अलावा नौ फीट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा भी लोगों को आकर्षित कर रही थी।

हिंदू उत्सव समिति की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का दोपहर दो बजे से ही मानगो पहुंचना प्रारंभ हो गया था। नववर्ष शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए थे।

साउंड सिस्टम पर बज रहे थे भक्ति के गीत

विशाल वाहन पर साउंड सिस्टम से भक्ति गीत बज रहे थे, जबकि बाइक सवार युवक भी गले में भगवा गमछा और सिर पर पगड़ी बनकर पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग से सराबोर कर रहे थे। शोभायात्रा का नेतृत्व पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में लगभग 1000 महिलाओं ने किया।

डिमना से चार बजे निकली शोभायात्रा

डिमना रोड से शाम करीब चार बजे शोभायात्रा निकली, जो लगभग तीन घंटे में साकची के आमबगान मैदान पहुंची। यहां मैदान में शोभायात्रा का समापन हुआ, जिसके बाद मैदान में मां भारती के विशाल चित्र की भव्य आरती उतारी गई। आयोजन को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात थे, जबकि आयोजन समिति की ओर से वालंटियर भी सक्रिय थे।

सेवा-शिविरों में बांटे गए चना-गुड़

शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए डिमना चौक से आमबगान मैदान तक जगह-जगह शिविर लगाए गए थे, जहां चना-गुड़, ठंडा पानी, शर्बत आदि का वितरण किया जा रहा था। इर्जनों स्थान पर लगे सेवा शिविरों में भी साउंड बॉक्स से धार्मिक गीत बजाए जा रहे थे।

Read Also: Jamshedpur News : जिले में रसोई गैस की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, डीसी के निर्देश पर चलेगा अभियान

Related Articles