Home » Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम में CRPF 174 बटालियन का मालवाहक ट्रक पलटने से दो जवान घायल, रांची रेफर

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम में CRPF 174 बटालियन का मालवाहक ट्रक पलटने से दो जवान घायल, रांची रेफर

पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। उनके इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

by Rajeshwar Pandey
पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो क्षेत्र में CRPF 174 बटालियन का ट्रक पलटा, दो जवान घायल, प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में मालवाहक 409 गाड़ी पलटने से सीआरपीएफ 174 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घायलों में 56 वर्षीय अंतर्यामी गिरि और 39 वर्षीय राजेंद्र सिंह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर दोनों एक माल वाहक 609 गाड़ी में जवानों का सामान लेकर रोआम कैम्प जा रहे थे। रास्ते में टोंटो थाना क्षेत्र में तिरछी मोड़ पर अचानक मालवाहक ट्रक पलट गई। इससे दोनों जवान घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चाईबासा से पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तत्काल घटनास्थल रवाना हो गए। बाद में दोनों घायलों को घटना स्थल से उठाकर टोंटो पीएसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद रांची रेफर कर दिया है। दोनों जवानों को हाथ, पैर और सिर में चोट लगी है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। उनके इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही हैं।

READ ALSO: RANCHI NAGAR NIGAM: ट्रेकर स्टैंड MRF केंद्र का अपर प्रशासक ने किया निरीक्षण, मिक्स कचरे को किया जाएगा अलग

Related Articles

Leave a Comment