Home » Chaibasa News : चाईबासा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 CRPF जवानों ने किया रक्तदान

Chaibasa News : चाईबासा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 CRPF जवानों ने किया रक्तदान

Jharkhand Hindi News : 87वें सीआरपीएफ दिवस पर ‘मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व’ थीम पर आधारित शिविर में बटालियन के 25 जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में रक्त की कमी को लेकर सोमवार को 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर में सोमवार को 60वीं बटालियन मुख्यालय चक्रधरपुर ने चाईबासा सदर अस्पताल में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व थीम पर आधारित इस शिविर में बटालियन के 25 जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

कई जिंदगियां बचाने में मिलेगी मदद

चाईबासा सदर अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सदर मेडिकल टीम के तकनीकी सहयोग से संपन्न हुआ। सदर अस्पताल ने सीआरपीएफ के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि चाईबासा में रक्त की निरंतर आवश्यकता बनी रहती है। इस शिविर के माध्यम से प्राप्त 25 यूनिट रक्त से कई जिंदगियां बचाने में मदद मिलेगी।

रक्तदाताओं को किया प्रोत्साहित

शिविर के समापन पर 60 बटालियन कमांडेंट अम्बुज मुथाल ने रक्तदान करने वाले सभी जवानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान करने का मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण बताया तथा सभी को ऐसा सामाजिक कार्यों में बड़ा चरण कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर में इस गरिमामय अवसर पर बटालियन के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ कर्मचारी और जिला चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Read Also- Jamshedpur News: बोड़ाम में पेयजल संकट, विधायक ने नहीं सुनी तो खराब डीप बोरिंग ठीक कराने DC ऑफिस पहुंचे ग्रामीण

Related Articles

Leave a Comment