Home » CUET UG: यूजी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 मार्च अंतिम तिथि

CUET UG: यूजी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 मार्च अंतिम तिथि

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : देशभर की करीब 300 से अधिक यूनिवर्सिटी में यूजी (अंडरग्रेजुएट) कोर्सेस में एडमिशन के लिए सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन विश्वविद्यालयों में कोल्हान और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए है, जो इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 22 मार्च है।

सीयूईटी यूजी के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन मिल सकेगा, जिनमें बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स, बीकॉम रिटेल ऑपरेशंस, बीबीए, एमएससी साइबर सिक्योरिटी और एमबीए जैसे इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स शामिल हैं। छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट के होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन लिंक 2025” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसके बाद, उम्मीदवारों को अपनी अकाउंट में लॉगिन करना होगा, फिर फॉर्म भरकर फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 मार्च है, और फॉर्म में सुधार की तारीख 24 से 26 मार्च तक निर्धारित की गई है।

सीयूईटी यूजी के लिए उपलब्ध कोर्सेस:

सीयूईटी यूजी के तहत छात्र कई प्रकार के यूजी और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें प्रमुख कोर्सेस निम्नलिखित हैं।

बीकॉम ऑनर्स
बीए एलएलबी
बीकॉम अकाउंट एंड टैक्स मैनेजमेंट
बीकॉम लॉजिस्टिक
बीकॉम रिटेल ऑपरेशंस
बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स
बीए सोशियोलॉजी
बीबीए एविएशन
बीफॉर्मा
बीसीए
एमबीए (एमएस), एमबीए टूरिज्म (इंटीग्रेटेड-5 ईयर)
एमबीए ई-कॉमर्स (इंटीग्रेटेड-5 ईयर)
एमबीए फॉरेन ट्रेड (5 ईयर)
एमसीए (5 ईयर)
एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (5 ईयर)
एमएससी साइबर सिक्योरिटी (5 ईयर)
एमबीएएचए (5 ईयर)
एमटैक (बीटैक-एमटैक आईटी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम) जैसे प्रोग्राम्स शामिल हैं।
सीयूईटी यूजी की परीक्षा और परीक्षा का तरीका:

सीयूईटी यूजी की परीक्षा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में होगी। इस परीक्षा में उम्मीदवार अधिकतम 5 विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 23 विषय और 13 भाषाओं के ऑप्शंस होंगे। हालांकि, इस बार कुछ विषय जैसे टूरिज्म, लीगल स्टडीज, एंटरप्रेन्योरशिप, फैशन स्टडीज और इंजीनियरिंग ग्राफिक्स को हटा दिया गया है।

कोल्हान और महिला विश्वविद्यालय का सीयूईटी यूजी के साथ दाखिला

कोल्हान विश्वविद्यालय और जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय ने सीयूईटी यूजी परीक्षा को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ये दोनों विश्वविद्यालय सीयूईटी स्कोर को आधार मानते हुए स्नातक (यूजी) कोर्सेस में एडमिशन देंगे। विश्वविद्यालयों का कहना है कि सीयूईटी के स्कोर को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, ऐसे छात्र जो सीयूईटी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाते, उनके लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से एडमिशन का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

अंतिम तिथियां और महत्वपूर्ण जानकारी

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 22 मार्च
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 23 मार्च
फॉर्म में सुधार की तिथि: 24 से 26 मार्च
परीक्षा की तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी

Read also Wild elephants attack : लातेहार में जंगली हाथियों ने वृद्ध को कुचला, मौत

Related Articles