Home » Cylinder Blast Purnea : पूर्णिया गैस सिलेंडर ब्लास्ट : चाय बनाते समय हुआ बड़ा हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर

Cylinder Blast Purnea : पूर्णिया गैस सिलेंडर ब्लास्ट : चाय बनाते समय हुआ बड़ा हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर

by Rakesh Pandey
cylinder-blast-in-purnea-while-making-tea-woman-and-two-children-died-bihar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले में अमौर थाना क्षेत्र के बलुवाटोली सहानगांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट ने एक ही परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से गांव में मातम, तीन की मौत

घटना रविवार सुबह की है, जब घर की महिला चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में गैस लीक होने से जबरदस्त विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। पड़ोसियों की मदद से झुलसे लोगों को GMCH पूर्णिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला और दो बच्चों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान और घायलों की हालत

हादसे में जिनकी मौत हुई है, उनकी पहचान इस प्रकार की गई है:

फेकनी खातून (40 वर्ष)

इफ्तखार (14 वर्ष), फेकनी का बेटा

मो. शराफत (5 वर्ष), फेकनी का भतीजा

वहीं, झुलसे अन्य दो लोगों की पहचान मो. अरमान (8 वर्ष) और मो. मंजूर (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जिन्हें नाजुक हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।

घटना स्थल का निरीक्षण, जांच में जुटा प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही अमौर थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी (CO) सुधांशु मधुकर मौके पर पहुंचे। CO ने बताया कि घर का निरीक्षण किया गया है, लेकिन अब तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विधायक अख्तरुल ईमान का बयान : गैस एजेंसी की लापरवाही जिम्मेदार

विधायक अख्तरुल ईमान ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए गैस एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित किए गए गैस सिलेंडरों के सुरक्षित उपयोग के बारे में एजेंसियां कोई प्रशिक्षण नहीं देतीं। उन्होंने कहा कि देहाती क्षेत्रों में लोग सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग के बारे में अनभिज्ञ हैं। चूल्हा ऑन-ऑफ करना नहीं आता। एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि वो जागरूकता फैलाएं। प्रशासन को मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के तहत 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए।

Read Also- Ghatshila Road Accident : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की हो गई मौत

Related Articles