Home » रात भर जमे रहे डीसी-एसपी, रात्रि चौपाल में भी ग्रामीणों से असल समस्या जानने का किया प्रयास

रात भर जमे रहे डीसी-एसपी, रात्रि चौपाल में भी ग्रामीणों से असल समस्या जानने का किया प्रयास

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहले नक्सलियों-उग्रवादियों द्वारा हत्या किए जाने की खबरें आती थीं, जबकि कुछ दिनों से ग्रामीणों द्वारा नक्सलियों की हत्या करने की खबरें सामने आ रही हैं। इसे लेकर झारखंड सरकार और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, जिला प्रशासन खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है, लेकिन बुधवार को प्रशासन के आला अधिकारी जिस तरह से सक्रिय हुए हैं, वह बहुत कुछ कह रहा है।


चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत गोईलकेरा प्रखंड स्थित बारा पंचायत के ग्राम बुरुहुंडरु में जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में तथा उपविकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रखंड विकास पदाधिकारी-गोईलकेरा, गोपनीय प्रभारी व अन्य की मौजूदगी तथा स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल के दौरान उपायुक्त ने स्थानीय महिला-पुरुष एवं युवाओं के साथ विकासात्मक मुद्दों एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पृथक-पृथक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक परिचर्चा की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित जनों से विविध विषयों पर वार्तालाप के दौरान कहा गया कि प्रत्येक समस्या का निराकरण करने हेतु प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी कार्यालय व क्षेत्र में क्रियाशील रहते हैं, आप सहजता एवं सजगता के साथ अपनी बातों को संबद्ध प्राधिकार के समक्ष रखने का अधिकार रखते हैं। इसके अलावा रात्रि चौपाल में उपायुक्त द्वारा उपस्थित जनों संग क्षेत्र अंतर्गत स्वास्थ्य व शिक्षा, रोजगार सृजन, स्थानीय संसाधनों के विकास आदि से संबंधित विविध पहलुओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

Related Articles