Home » Deoghar Cyber Crime : बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर में साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं, पुलिस कर रही है ये काम

Deoghar Cyber Crime : बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर में साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं, पुलिस कर रही है ये काम

Jharkhand Hindi News : साइबर अपर एसपी और साइबर डीएसपी के नेतृत्व में की गई बैठक बाद लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से गंभीर हो गई है। इसको लेकर पुलिस की ओर से एक हाई लेबल मीटिंग की गई है। यह बैठक एसपी सौरभ और साइबर डीएसपी राज कुमार मित्रा के नेतृत्व में की गई। घंटों चली बैठक के बाद कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

पुलिस ने जुटाए महत्वपूर्ण तथ्य

बैठक के बाद पुलिस की टीम ने कई गांवों में गश्ती भी की। यही नहीं जवानों ने इन गांवों के रहने वाले लोगों से बातचीत करके कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। बातचीत में स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने अपनी सारी परेशानियां भी खुल कर रखीं।

इन गांवों में पुलिस पिकेट की व्यवस्था

पुलिस अधिकारियों यह फैसला लिया है कि पहले चरण में साप्तर, मिसराना चराप, कजरा मोड़ और चकनवाद इलाके में एक अस्थाई पुलिस पिकेट बैठाई जाएगी।

वहीं, दूसरी ओर मधुपुर-देवघर मुख्य मार्ग पर कोकराबाद इलाके की संवेदनशालता को देखते हुए वहां भी एक दूसरा पुलिस पिकैट बैठाई जाएगी। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि इन गांवों में पुलिस पिकेट बैठने के बाद साइबर अपराध के अलावा अन्य कई अपराधों पर काफी हद तक नियंत्रण लग सकता है।

Read Also- Palamu News : रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

Related Articles

Leave a Comment