Home » Jamshedpur News: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की मांग तेज, सिंहभूम चैंबर ने दिया एक दिवसीय धरना

Jamshedpur News: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की मांग तेज, सिंहभूम चैंबर ने दिया एक दिवसीय धरना

धरना के माध्यम से चैंबर के सदस्यों ने कहा कि जमशेदपुर जैसे बड़े औद्योगिक शहर में अब तक हवाई सेवा की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने एक दिवसीय धरना दिया। बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के पास शनिवार को आयोजित धरना के इस कार्यक्रम में चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए और जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण शुरू करने की मांग उठाई।

धरना के माध्यम से चैंबर के सदस्यों ने कहा कि जमशेदपुर जैसे बड़े औद्योगिक शहर में अब तक हवाई सेवा की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहां बड़े विमान तो दूर, डोमेस्टिक एयरक्राफ्ट के उतरने की भी व्यवस्था नहीं है, जबकि जमशेदपुर से छोटे कई शहरों में भी एयरपोर्ट की सुविधा मौजूद है।चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि वर्ष 2019 में धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा शिलान्यास किया गया था, लेकिन उसके कुछ ही समय बाद राज्य में चुनाव हो गए और सरकार बदल गई।

इसके बाद से अब तक एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।धरना के दौरान चैंबर की ओर से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बताया गया कि इस अभियान के तहत जुटाए गए हस्ताक्षरों की प्रतियां और मांग पत्र राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे, ताकि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जा सके।

Read also Khunti Wild Elephant News : जंगल से भटका बीमार हाथी, जानें वन विभाग ने क्या किया

Related Articles