Home » Dhanbad News : धनबाद नगर निगम चुनाव में पालिटेक्निक कालेज परिसर में बनेगा ईवीएम स्ट्रांग रूम

Dhanbad News : धनबाद नगर निगम चुनाव में पालिटेक्निक कालेज परिसर में बनेगा ईवीएम स्ट्रांग रूम

Jharkhand Hindi News : डीसी एवं एसएसपी ने किया पालिटेक्निक परिसर का निरीक्षण, प्रशासनिक तैयारी तेज

by Mujtaba Haider Rizvi
Dhanbad News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पालिटेक्निक परिसर को चुनावी दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल के रूप में चयनित किया गया है। यहां से ईवीएम मशीनों का डिस्पैच, रिसीविंग एवं मतगणना कार्य संपन्न किया जाएगा।


शनिवार को डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से धनबाद पालिटेक्निक कालेज परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में दोनों वरीय पदाधिकारियों ने परिसर में स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र, नियंत्रण कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रवेश–निकास द्वारों की निगरानी प्रणाली को लेकर निरीक्षण किया। रंजन ने कहा की राज्य सरकार द्वारा लगातार निर्देश दिया जा रहा है कि आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू करनी हैं।


एहतियातन के तौर पर दो-तीन स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा ताकि जो बेहतरीन व्यवस्थाएं हो सके वो की जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण है की मतदान कर्मियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी सिस्टम, बैरिकेडिंग, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था एवं वॉच टावर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। दोनों अधिकारियों ने संबंधित शाखाओं को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए, ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

Read Also- Dhanbad News : धनबाद से भी निकलेंगे आइएएस व आइपीएस अधिकारी, स्टुडेंट्स के लिए शुरू होगी मुफ्त कोचिंग सुविधा, प्रशासन ने संस्थाओं किया आमंत्रित

Related Articles