Home » Dhanbad Rail News: धनबाद को मिला होली का तोहफा, एक मार्च को कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Dhanbad Rail News: धनबाद को मिला होली का तोहफा, एक मार्च को कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

मदुरई से वीडियो कांफ्रेंसिंग से चार नई ट्रेन का होगा उद्घाटन

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : धनबाद को रेलवे ने के होली का तोहफा दिया है। जिले को एक और नई ट्रेन का उपहार दिया गया है। यह ट्रेन धनबाद से कोयंबटूर के बीच दौड़ेगी। यह अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को पटरी पर उतरेगी। एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण भारत से चार नई ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस समेत तांबरम-मंगलुरु अमृत भारत, नागरकोल- चर्लपल्ली अमृत भारत और रामेश्वरम-मंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। उद्घाटन समारोह तमिलनाडु के मदुरई स्टेशन पर होगा।

यहां प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बजट के दूसरे दिन दो फरवरी को धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत ट्रेन को मंजूरी दिए जाने का एलान किया था। साथ ही इसे पटरी पर जल्द दौड़ाने की बात कही थी। उद्घाटन के बाद नियमित सेवा की तारीख का ऑफिशियल एलान किया जाएगा।

धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत का संभावित टाइम टेबल व नंबर- 22363

धनबाद-काेयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। धनबाद से शाम 4:10 पर खुल कर सोमवार शाम 6:30 पर कोयंबटूर पहुंचेगी।- 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। कोयंबटूर से सुबह 7:50 पर खुल कर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे धनबाद आएगी।- गोमो, गया, डीडीयू, जबलपुर व काटपाडी होकर चलेगी ट्रेनधनबाद कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा होकर चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मीरजापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, बैतुल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, पेडापल्ली, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लाेर, गुडूर, रेनीगुंटा, तिरुत्तनी, काटपाडी, जोलारपेट्टई, सेलम, इरोड व तिरुप्पुर में होगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में बदलाव संभव है।

Related Articles

Leave a Comment