Home » Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बरेली : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारदेने की धमकी मिली है। अनस अंसारी नामाकन व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा पोस्ट कर लिखा कि बाबा पर मौत मंडरा रही है। इसके अलावा उसने सनातन धर्म को लेकर भी भड़काउ टिप्पणी की है। वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इसको लेकर हिंदू संगठनों में गहरा आक्रोश हैं। आरोपी युवक यूपी के बरेली का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा का है।

आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत:

बरेली का रहने वाला आरोपी अनस अंसारी ने इंस्ट्राग्राम पर अपनी आईडी बना रखी है। जिसपर उसने सनातन धर्म और पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भड़काऊ पोस्ट किया है। अनस ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की भी धमकी दी है। हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

READ ALSO : रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द किए जाने के विरोध में टिप्पणी करने वाले बिहार के शिक्षक पर गिरी गाज

पुलिस ने किया गिरफ्तार:

मामला सामने आने के बाद पुलिस की तरफ से बरेली जिले के हाफिजगंज थाने में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुट गई हैं। पूरे मामले पर एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया है कि मामले में यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि आरोपी अनस अंसारी का कनेक्शन किसी आतंकी संगठन से तो नहीं है।

Related Articles