Home » ⁩डीएमएसएफ चक्रधरपुर ने 2-1 से बीएसएफ जालंधर को हराया, किया ट्रॉफी पर कब्जा

⁩डीएमएसएफ चक्रधरपुर ने 2-1 से बीएसएफ जालंधर को हराया, किया ट्रॉफी पर कब्जा

29वां ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट 2026

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के इकबाल सिंह सिंधु (सेरसा) स्टेडियम में आयोजित 29वें ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। फाइनल मैच डीएमएसएफ चक्रधरपुर और बीएसएफ जालंधर के बीच हुआ। इसमें डीएमएसएफ सीकेपी की टीम विजेता बनी।

पहले हाफ की मैच तक डीएमएसएफ चक्रधरपुर और बीएसएफ जालंधर की टीमें एक-एक गोल कर बराबरी पर थीं। वहीं दूसरे हाफ में भी मैच बराबर रहा। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम मिला। इसमें डीएमएसएफ सीकेपी की टीम ने एक गोल कर विजय प्राप्त की। इस तरह डीएमएसएफ 2-1 से विजय बना और टूर्नामेंट पर कब्जा किया।

विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को 80 हजार रुपए का पुरस्कार

टूर्नामेंट की विजेता टीम डीएमएसएफ चक्रधरपुर को आयोजन समिति साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से एक लाख रुपए नकद और ट्राफी दी गई। यह पुरस्कार जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने सौंपा। वहीं उपविजेता बीएसएफ जालंधर टीम को 80 हजार रुपए नकद और ट्राफी पुरस्कार के रूप में दी गई। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार बीएसएफ जालंधर की जर्सी नंबर 3 के सोमीसन सिराक को मिला। उन्हें तीन हजार रुपए नकद और उपहार दिए गए।जबकि मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीएमएसएफ सीकेपी के जयपाल सिरका को दिया गया। उन्हें पांच हजार रुपए नकद मिला। बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार डीएमएसएफ के लक्ष्मण बास्के को दिया गया। बेस्ट दर्शक का पुरस्कार असलम खान को मिला। उन्हें दो हजार रुपए नकद दिए गए।

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा के अलावा डीआरएम तरुण हुरिया, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, सन्नी उरांव, उदय माझी आदि अतिथि के रुप में मौजूद थे। जबकि, खेल अधिकारी हेमंत मधुर, एडीआरएम विनय कुजूर, सेरसा प्रेसिडेंट सुमुत नेरुला,
रेफरी रंजीत संवैया, पहला एसिस्टेंट रेफरी तबरेज आलम, छोटेरे टुडू, के जगन्नाथपुर राव, मैच कमिश्नर उदय मिश्रा समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Comment