Home » सदर हॉस्पिटल में डॉक्टर पर 3 दिन के बच्चे और मां को बाहर निकालने का आरोप, अस्पताल प्रबंधन से की शिकायत

सदर हॉस्पिटल में डॉक्टर पर 3 दिन के बच्चे और मां को बाहर निकालने का आरोप, अस्पताल प्रबंधन से की शिकायत

जन्म के बाद बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। 13 दिसंबर को महिला ने अपने बच्चे की स्थिति में सुधार नहीं देखा और बच्चे के मूवमेंट में कमी देखी।

by Vivek Sharma
sadar hospital
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के सदर हॉस्पिटल में एक गंभीर आरोप सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संतोष पर एक महिला मरीज को उनके 3 दिन के नवजात बच्चे के साथ बाहर निकालने का आरोप लगा है। घटना के बाद महिला के पति रोशन ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान वह बच्चे को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल गया और उसका इलाज शुरू कराया।

क्या है पूरा मामला

घटना के बारे में जानकारी देते हुए महिला के पति रोशन ने बताया कि उनकी पत्नी को 10 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी ने तीन दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था। 13 दिसंबर को महिला ने अपने बच्चे की स्थिति में सुधार नहीं देखा और बच्चे के मूवमेंट में कमी देखी। इसके बाद महिला ने नर्स को सूचित किया और फिर डॉक्टर संतोष से भी संपर्क किया। जब उन्होंने डॉक्टर से अपने बच्चे की स्थिति के बारे में बात की तो डॉक्टर गुस्से में आ गए और उन्होंने महिला को बच्चा लेकर अस्पताल से बाहर जाने को कहा। इस पर जब रोशन ने डॉक्टर से गुहार लगाई तो डॉक्टर ने उन्हें फटकारा और पेपर देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने जबरन लिखवाया कि सही इलाज नहीं किया गया तो वह बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर जा रहे हैं।

देर रात पहुंचे डीएस

घटना के बाद रोशन ने अस्पताल प्रबंधन को इस मामले की शिकायत की और डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात डीएस सदर भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया और कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles