Home » उपायुक्त रांची ने रिम्स अधिकारियों के साथ की बैठक, ये दिया निर्देश

उपायुक्त रांची ने रिम्स अधिकारियों के साथ की बैठक, ये दिया निर्देश

by Vivek Sharma
IAS Meeting RIMS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सोमवार को रिम्स के प्रशासनिक बिल्डिंग सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें विभागाध्यक्षों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मेडिकल सुपरिटेंडेंट, प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे। उपायुक्त ने रिम्स में मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करने और उन्हें इलाज में कोई कठिनाई न हो इस पर जोर दिया। साथ ही अस्पताल में सुधार को लेकर भी कई निर्देश दिए गए।

बेड के लिए लाइव डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था

उपायुक्त ने कहा कि ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड की सफाई और अन्य व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। इसके अलावा रिम्स में बेड उपलब्धता के लिए एक लाइव डिस्प्ले बोर्ड लगाने का प्रस्ताव रखा गया। जिससे मरीजों के परिजन बेड की स्थिति को देख सकें। उन्होंने कहा कि ओपीडी में डॉक्टरों, नर्सों और कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ओपीडी में डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो और मरीजों को सही समय पर इलाज मिले। इसके लिए एक मजिस्ट्रेट के माध्यम से उपस्थिति की जांच करने का प्रस्ताव रखा गया।

एसओपी तैयार करने का निर्देश

उपायुक्त ने रिम्स के अधिकारियों से कहा कि इमरजेंसी में मृत लाए जाने वाले मरीजों के लिए एक एसओपी तैयार करने का निर्देश दिया ताकि उनके परिजनों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

कैंपस को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश

कुछ दिन पहले रिम्स के इमरजेंसी/ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक का औचक निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इन क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके बारे में उन्होंने कहा कि ये गंभीर समस्या है और इसे तत्काल दूर करने की जरूरत है।

Related Articles