Home » ट्रंप बोले- मैं राष्ट्रपति बना तो अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकाल दूंगा

ट्रंप बोले- मैं राष्ट्रपति बना तो अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकाल दूंगा

by Rakesh Pandey
Donald Trump Interview
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पेशल डेस्क : रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अगर वह व्हाइट हाउस का दूसरा कार्यकाल जीतते हैं, तो देश से अवैध प्रवासियों को बाहर निकाल देंगे। इस बयान से हलचल काफी तेज हो गई है।  (Donald Trump Interview)

ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह देश में अवैध रूप से प्रवासियों के सबसे बड़े निर्वासन को अंजाम देने के अपने अभियान के वादे के तहत नए हिरासत शिविरों का निर्माण करेंगे। ट्रंप ने कहा, ”मैं किसी भी बात से इंकार नहीं करूंगा। लेकिन, उनकी उतनी ज़रूरत नहीं होगी क्योंकि, उन्होंने कहा, योजना अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को जल्द से जल्द उनके गृह देशों में वापस भेजने की है। ट्रंप ने कहा, हम उन्हें देश में नहीं छोड़ रहे हैं। हम उन्हें बाहर ला रहे हैं।

‘अवैध लोगों को यूएस से पकड़कर निकालेंगे’  (Donald Trump Interview)

ट्रंप से अगला सवाल ये पूछा गया कि क्या इसके लिए अलग से सरहद पर फौज को लगाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ‘यूं तो इसे करने के लिए नेशनल गार्ड ही काफी हैं, यदि जरूरत हुई तो यूएस की फौज का भी इस्तेमाल किया जाएगा।’ अगला सवाल जब किया कि इसके लिए डिटेंशन सेंटर बनाने का भी इरादा है, तो इस पर ट्रंप ने कहा, ‘इसकी हमें कोई आवश्यकता नही पड़ेगी, हम अवैध लोगों को पकड़ेंगे और उन्हें यूएस से बाहर निकाल देंगे।’

‘अमेरिका में जेहाद के लिए कोई जगह’

हाल ही में मीडिया ने जब ट्रंप से पूछा था कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एक भवन पर फिलिस्तीन समर्थक स्टूडेंट्स ने अपने अधीन कर लिया इसको लेकर क्या कहेंगे? इस पर ट्रंप ने जवाब दिया था कि न्यूयॉर्क पुलिस ने जो उन लोगों पर कार्रवाई की थी, उसे देखकर खूब मजा आया था। अमेरिका में जेहाद के लिए कोई जगह नहीं है।

Related Articles