Home » Jamshedpur News : सिदगोड़ा थाना के सब-इंस्पेक्टर का गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News : सिदगोड़ा थाना के सब-इंस्पेक्टर का गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

Jamshedpur News : जमीनी विवाद में कार्रवाई करने घटनास्थल पर पहुंचे थे पुलिसकर्मी

by Mujtaba Haider Rizvi
Sidgora police sub inspector viral video controversy in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार का एक और कथित सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में वर्दीधारी अधिकारी को आम नागरिकों के साथ गाली-गलौज करते देखा-सुना जा रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के सामने आते ही शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

गौरतलब है कि पुलिस एक निर्माण स्थल पर काम रुकवाने गई थी। यहां सब इंस्पेक्टर ने वहां खड़े वाहनों को धक्का देकर गिरा दिया। मजदूरों को डांटा और पूछा कि काम बंद करने को कहा गया था। यहां कहां काम बंद है। निर्माण स्थल पर काम जारी होने से सब इंस्पेक्टर आग बबूला हो गए थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं सब इंस्पेक्टर का एक और वीडियो पहले वायरल हुआ था। जब वह दुकान पर एक दुकानदार के साथ गाली गलौज कर रहे थे। हालांकि इन वायरल वीडियो का द फोटो न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है।

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में कार्रवाई नहीं की जाती। मामलों की लीपापोती कर दी जाती है।

Read Also: Jamshedpur Rail News : टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर विधायक ने DRM संग की बैठक

Related Articles