Home » RANCHI NEWS: मेगा ट्रेड फेयर का समापन कल, आकर्षक ऑफर्स के साथ जमकर हुई खरीदारी 

RANCHI NEWS: मेगा ट्रेड फेयर का समापन कल, आकर्षक ऑफर्स के साथ जमकर हुई खरीदारी 

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वां इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का समापन सोमवार को होने जा रहा है। फेयर के अंतिम दिन स्टॉलधारकों द्वारा ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स और भारी छूट दी जा रही है, जिसका लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रविवार को भी फेयर में दोपहर से ही भीड़ उमड़ पड़ी। झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले ने रांची को एक नई पहचान देने का काम किया है। समापन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि ऐसे ट्रेड फेयर अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न राज्यों में आयोजित मेलों का जिक्र कर चुके हैं।

संजय सेठ ने कहा कि रांची में जल्द ही स्वदेशी मेला आयोजित किया जाएगा, जिससे गांवों में बने उत्पादों को बाजार और मंच मिलेगा। इसके साथ ही “क्लीन रांची, ग्रीन रांची” अभियान को गति देने के लिए एक कोर कमेटी के गठन की भी घोषणा की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों को शामिल किया जाएगा। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस ट्रेड फेयर में 12 देशों और 15 राज्यों के उत्पादों ने लोगों को आकर्षित किया। इससे न सिर्फ ग्राहकों को विविधता मिली, बल्कि व्यापारियों को भी उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

Related Articles