Home » Ranchi News: झारखंड कैडर की IAS निधि खरे बनीं UN विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष

Ranchi News: झारखंड कैडर की IAS निधि खरे बनीं UN विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष

by Mujtaba Haider Rizvi
Nidhi-Khare-ias-ranchi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (अंकटाड) के उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है।

यह प्रतिष्ठित सम्मेलन छह से आठ जुलाई तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित पैलेस डेस नेशंस में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और नियामक संस्थाओं के प्रमुख उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। ऐसे महत्वपूर्ण वैश्विक मंच की अध्यक्षता के लिए निधि खरे का चयन भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय साख और प्रभावी नेतृत्व का प्रतीक माना जा रहा है।

यह उपलब्धि उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा, उनके सशक्तिकरण और पारदर्शी एवं निष्पक्ष बाजार व्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाती है।

सम्मेलन में सतत उपभोग को बढ़ावा देने के लिए उपभोक्ता जागरूकता, सूचना और शिक्षा से जुड़े नवाचारों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही डिजिटल अर्थव्यवस्था के तेजी से विस्तार के बीच उपभोक्ताओं के सामने आने वाली नई चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विभिन्न देशों के विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में उपभोक्ता मामले विभाग के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘ई-जागृति’ को जयपुर में आयोजित 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के तहत रजत पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान डिजिटल सुशासन और उपभोक्ता सेवाओं में विभाग के उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धि है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता हितों की रक्षा और सशक्तिकरण के लिए उपभोक्ता मामले विभाग की सक्रिय भूमिका भारत को इस क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में लगातार आगे बढ़ा रही है।

Read also Koderma Accident : कोडरमा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, दूध टैंकर और ट्रेलर में टक्कर; ड्राइवर खलासी की मौत

Related Articles