Home » Jamshedpur Education News : CM School of Excellence में अब निजी स्कूलों के अनुभवी शिक्षक देंगे मार्गदर्शन

Jamshedpur Education News : CM School of Excellence में अब निजी स्कूलों के अनुभवी शिक्षक देंगे मार्गदर्शन

by Rakesh Pandey
Jamshedpur Education News: CM School of Excellence
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर परिणाम के लिए अनूठी पहल शुरू की गई है। इसके तहत शहर के प्रतिष्ठित सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों से सेवानिवृत्त सात अनुभवी व वरिष्ठ शिक्षकों की टीम इन स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेगी। मेंटर्स स्कूल के शिक्षकों को विषयवार शिक्षण पद्धति, कक्षा प्रबंधन और परीक्षा की तैयारी को लेकर सुझाव देंगे। वहीं, विद्यार्थियों को कठिन विषयों की समझ, बोर्ड परीक्षा की रणनीति और बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग दिया जाएगा। खास बात यह है कि सभी सात शिक्षक बिना किसी मानदेय के ऑनरेरी आधार पर स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देंगे। इस पहल का उद्देश्य सरकारी उत्कृष्ट विद्यालयों में निजी स्कूलों के अनुभवी शिक्षकों के ज्ञान और अनुभव का लाभ पहुंचाना है। यह पहल स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के निर्देश तथा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के परामर्श से जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीईओ-डीपीओ) द्वारा शुरू की गई है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे शिक्षण गुणवत्ता के साथ बोर्ड परीक्षा के परिणाम में भी सुधार होगा।

अधिकारियों के साथ बैठक और स्कूलों का दौरा

कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मेंटर्स की इस टीम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व टीम के सदस्यों ने शहर स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का दौरा कर शिक्षकों और विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। सत्र के दौरान शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को मजबूत करने, कठिन विषयों के समाधान और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की बेहतर रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के स्कूल मैनेजर श्री शुभेंदु मजूमदार ने इन सभी अनुभवी शिक्षकों से समन्वय स्थापित कर इस मेंटरिंग कार्यक्रम को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये अनुभवी शिक्षक संभालेंगे मेंटरिंग की कमान

1. जेपी शर्मा (भौतिकी): सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक, लोयला स्कूल।
2. डॉ जीएस मिश्रा (रसायन विज्ञान): पूर्व वरिष्ठ शिक्षक, लोयला स्कूल व पूर्व पीजीटी, जमशेदपुर पब्लिक स्कूल
3. रवि कुमार (गणित): पूर्व वरिष्ठ शिक्षक, लोयला स्कूल व पूर्व पीजीटी, जमशेदपुर पब्लिक स्कूल।
4. शुभांग्शु दासगुप्ता (अकाउंटेंसी एवं बिजनेस स्टडीज): पूर्व वरिष्ठ शिक्षक व पूर्व हेड एग्जामिनर (सबीएसई), जमशेदपुर पब्लिक स्कूल।
5. सुदीप भट्टाचार्य (गणित): पूर्व वरिष्ठ शिक्षक व पूर्व हेड एग्जामिनर (सीबीएसई), जमशेदपुर पब्लिक स्कूल।
6. सोमा बनर्जी (अंग्रेजी): पूर्व प्राचार्य, दयानंद पब्लिक स्कूल व केपीएस मानगो; पूर्व पीजीटी (अंग्रेजी), जेपीएस।
(इसके अतिरिक्त सात सदस्यीय दल के अन्य अनुभवी शिक्षक भी टीम से जुड़े हैं।

गुणवत्ता सुधार की दिशा में बड़ा कदम

जिले के शिक्षा अधिकारियों के अनुसार, ये सभी शिक्षक सीबीएसई के ‘हेड एग्जामिनर’ के रूप में दशकों का अनुभव रखते हैं। सरकारी उत्कृष्ट विद्यालयों में निजी स्कूलों के इतने अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलने से न सिर्फ शिक्षकों की शिक्षण शैली निखरेगी, बल्कि विद्यार्थियों में भी प्रतिस्पर्धात्मक आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Comment