
Jamshedpur : टाटा स्टील में जॉब रोटेशन और करियर प्लानिंग के तहत 1 सितंबर 2026 से एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। इस संबंध में बुधवार को सर्कुलर जारी किया गया। सर्कुलर के अनुसार, पांच अधिकारियों की जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विवेक कुमार शर्मा — हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस (आरएमएम), स्टील मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस का ट्रांसफर हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस, लाइम प्लांट एवं एमआरएसपीपी, स्टील मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस के पद पर किया गया है। वे कार्य संबंधी मामलों में चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस, स्टील मेकिंग, टीएसजे को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से कार्य करेंगे।
अभिषेक कुमार कर्ण — हेड एमईडी मैकेनिकल, सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस-टीएसएम का ट्रांसफर हेड एमएम, आरएमएचएस एंड आरएमपीपी, मैकेनिकल मेंटेनेंस आईएम के पद पर किया गया है। वे फंक्शनल तौर पर चीफ एमएम आईएम, टीएसएम को रिपोर्ट करेंगे और मेरामंडली से कार्य करेंगे।
सुभाष कुमार गुप्ता — हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस कास्टर-टीएससीआर, मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस का ट्रांसफर हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस-टीएससीआर, मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस के पद पर किया गया है। वे फंक्शनल तौर पर चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस, मिल्स, टीएसजे को रिपोर्ट करेंगे।
मनीष कुमार — हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस आरएमबीबी-1, एसपी-1 एवं एसपी-2, आयरन मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस का ट्रांसफर हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस-सिंटर प्लांट, आयरन मेकिंग के पद पर किया गया है।
लक्ष्मी कांत महतो — हेड एमएम आरएमएचएस एंड आरएमपीपी, मैकेनिकल मेंटेनेंस आईएम का ट्रांसफर हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस आरएमएम, स्टील मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस के पद पर किया गया है। वे कार्य संबंधी मामलों में चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस, स्टील मेकिंग, टीएसजे को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से कार्य करेंगे।
कंपनी में इन बदलावों को जॉब रोटेशन और अधिकारियों की करियर प्लानिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। नई जिम्मेदारियां 1 सितंबर से प्रभावी होंगी।

