Home » Ghatshila Bar association : भोलानाथ मिश्रा घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और आर.पी. मुखर्जी बने सचिव

Ghatshila Bar association : भोलानाथ मिश्रा घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और आर.पी. मुखर्जी बने सचिव

दशरथ महतो को हराकर भोलानाथ ने दर्ज की जीत, 152 अधिवक्ताओं ने किया था मतदान

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : घाटशिला बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण द्विवार्षिक चुनाव में भोलानाथ मिश्रा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं, सचिव पद पर आर. पी. मुखर्जी ने जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम आने के बाद चुनाव समिति की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई।

अध्यक्ष पद के कड़े मुकाबले में भोलानाथ मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दशरथ महतो को पराजित कर यह पद अपने नाम किया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुल 152 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

मतगणना के दौरान बार भवन परिसर में अधिवक्ताओं और समर्थकों की खासी भीड़ मौजूद रही। परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। साथी अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई बांटकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव की जीत का जश्न मनाया।

Read Also Ghatshila Bar Association Election LIVE: घाटशिला बार एसोसिएशन चुनाव: 85% मतदान पूरा, 12 पदों के लिए 33 प्रत्याशी मैदान में

Related Articles

Leave a Comment