Home » Chaibasa News : मझगांव के बाराकाटा में फर्जी ग्राम सभा दिखाकर योजना का एकरारनामा, ग्रामीणों ने DC से की शिकायत

Chaibasa News : मझगांव के बाराकाटा में फर्जी ग्राम सभा दिखाकर योजना का एकरारनामा, ग्रामीणों ने DC से की शिकायत

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगाव प्रखंड अंतर्गत ग्राम बाराकाटा में विकास योजना के क्रियान्वयन में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ बिचौलियों ने फर्जी ग्राम सभा का आयोजन दिखाकर योजना का गलत तरीके से एकरारनामा करा लिया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

धांधली के विरोध में ग्रामीण मुंडा प्रवीण पिंगुआ तथा धोबाधोबिन पंचायत के मुखिया सोना सिंह पिंगुआ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की माँग की है।

क्या है पूरा मामला

शिकायत पत्र के अनुसार, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग चाईबासा द्वारा ग्राम बाराकाटा में ‘भाग-II कब्रिस्तान निर्माण कार्य’ की योजना स्वीकृत की गई है। आरोप है कि बिचौलियों ने योजना को शुरू कराने के उद्देश्य से फर्जी ग्राम सभा आयोजित दिखाई और तस्वीरों की हेराफेरी कर गलत तरीके से एकरारनामा निष्पादित करा लिया।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मांग एकरारनामा रद्द हो

बिचौलियों द्वारा कराए गए फर्जी एकरारनामे को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए, पुनः पारदर्शी ग्राम सभा: गाँव में पारदर्शी तरीके से दोबारा ग्राम सभा बुलाई जाए, नई लाभुक समिति का गठन: नए सिरे से नियमानुसार लाभुक समिति का गठन कर योजना का इकरारनामा कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य सही तरीके से संचालित हो सके।

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वे विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार और बिचौलियों की मनमानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन पर मुखिया और मुंडा समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

Read Also Chaibasa News : मनोहरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: डुमिरता गांव से 346 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment