Home » Jamshedpur News : किताडीह में ईद मिलाद-उन-नबी पर लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार ने दिया मोहब्बत और भाईचारे का संदेश

Jamshedpur News : किताडीह में ईद मिलाद-उन-नबी पर लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार ने दिया मोहब्बत और भाईचारे का संदेश

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने लंगर ग्रहण किया। पूरे आयोजन में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

by Mujtaba Haider Rizvi
bagbera eid milad un nabi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत किताडीह में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बादशाह ग्रुप की ओर से लंगर वितरण का आयोजन किया गया। पैदाइश-ए-मुबारक के इस मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लंगर ग्रहण किया।

मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देता है पैगंबर साहब का जीवन : संजीव सरदार

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब का पूरा जीवन इंसानियत, मोहब्बत, रहमत, शफकत और इंसाफ की सीख देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। विधायक ने बादशाह ग्रुप के सदस्यों को आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि किताडीह और जमशेदपुर की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से रही है। समाज के सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को मिल-जुलकर शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए।

लंगर वितरण में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने लंगर ग्रहण किया। पूरे आयोजन में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, समाजसेवी राजकुमार सिंह, झामुमो नेता शेरू खान, निजाम खान समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Read also Ranchi News: MMDR पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, बोले- झारखंड को बना दिया ‘लूटखंड’

Related Articles

Leave a Comment