Home » Jamshedpur News : नेपाली सेवा समिति ने दुर्गापूजा कमिटी का किया गठन

Jamshedpur News : नेपाली सेवा समिति ने दुर्गापूजा कमिटी का किया गठन

काल्पनिक मंदिर की थीम पर बनेगा पूजा पंडाल, बनारस से आएंगे विशेष पंडित

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : नेपाली सेवा समिति कार्यालय में श्रीश्री दुर्गापूजा 2026 के आयोजन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, परिषद टीम तथा आजीवन सदस्यों ने हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से दुर्गापूजा कमिटी का गठन करते हुए अशोक कुमार को अध्यक्ष, सूरज थापा को महासचिव और अमन क्षेत्री को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कमिटी के विस्तारीकरण के लिए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नेपाली सेवा समिति की ओर से दुर्गापूजा धूमधाम और भव्य तरीके से मनाई जाएगी।

इस बार पूजा पंडाल का निर्माण काल्पनिक मंदिर की थीम पर किया जाएगा। पंडाल में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ विभिन्न कलाकृतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पूजा के दौरान महासप्तमी के दिन होने वाला नवपत्रिका प्रवेश (फूलपाती कार्यक्रम) विशेष आकर्षण रहेगा। इसमें समाज के लोग जुलूस में शामिल होकर सपरिवार कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच पूर्व की तरह भोग का वितरण किया जाएगा। पूजा को विधि-विधान और विशेष धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न कराने के लिए इस वर्ष बनारस से विशेष रूप से पंडित को आमंत्रित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment