Home » Pakur Crime News : चार वर्ष की बच्ची के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग धराए

Pakur Crime News : चार वर्ष की बच्ची के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग धराए

by Rakesh Pandey
jamshedpur girl crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मालपहाडी ओपी क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बच्चों ने मिलकर चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने दो नाबालिग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। ओपी पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी खेलने के लिए निकली थी। तभी एक 12 और दूसरा 9 वर्ष के लड़के ने बेटी को पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया। बेटी से जब पूछा गया कि कहां गई थी, तब उसने रोती हुई घटना की आपबीती सुनाई। आपबीती सुनकर सन्न रह गए। इसके बाद ओपी पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया। दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

Read Also- Jamshedpur Eid Milad-un-Nabi : पूरी शान व शौकत के साथ निकला जुलूस, ‘सरकार की आमद मरहबा…’ के नारों से गूंजा शहर

Related Articles