
Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बुधवार को चेन छिनतई की घटना सामने आई। रोड नंबर-16 निवासी सीमा कुमारी के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीनने का प्रयास किया।
घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद उसे टेल्को थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

