Home » Seraikela Accident: ट्रक की टक्कर से कपाली के रहने वाले बाइक सवार दो युवकों की मौत, फॉल्स सीलिंग का काम कर लौट रहे थे घर

Seraikela Accident: ट्रक की टक्कर से कपाली के रहने वाले बाइक सवार दो युवकों की मौत, फॉल्स सीलिंग का काम कर लौट रहे थे घर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में छोटा गम्हरिया स्थित निर्मल पथ के सामने तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि ट्रक (एमएच 12 एलटी-8538) ने बाइक (जेएच 05 डीएन-3281) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में 22 वर्षीय मोहम्मद निसार, पिता मोहम्मद यूनुस, निवासी अंसार नगर, डेमडुबी (कपाली ओपी क्षेत्र) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय मोहम्मद रेहान, निवासी गौसनगर (कपाली ओपी क्षेत्र) को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक फॉल्स सीलिंग का काम कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

घटना के बाद काफी देर तक एंबुलेंस और पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने निजी एंबुलेंस की सहायता से घायल को अस्पताल पहुंचाया और विरोध स्वरूप टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलने के बाद गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read also – टेल्को में महिला से चेन छिनतई, लोगों ने एक बदमाश को दबोचा, दूसरा फरार

Related Articles

Leave a Comment