Home » RANCHI NEWS: DSPMU में खेल सुविधाओं की खराब स्थिति व विभागीय अनियमितताओं पर छात्र आक्रोशित, जानें क्या कहा कुलपति से

RANCHI NEWS: DSPMU में खेल सुविधाओं की खराब स्थिति व विभागीय अनियमितताओं पर छात्र आक्रोशित, जानें क्या कहा कुलपति से

कुलपति ने छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द जांच और उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

by Vivek Sharma
RANCHI: डीएसपीएमयू में खेल सुविधाओं की बदहाली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा, सुधार की मांग तेज।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) में खेल सुविधाओं की खराब स्थिति और विभागीय अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया है। सोमवार को आदिवासी छात्र संघ और झारखंड स्टूडेंट्स स्पोर्ट्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति राजीव मनोहर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विवेक तिर्की ने किया। छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में खेल सामग्री, उपकरण और मैदानों के रखरखाव की भारी कमी है। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण खेल गतिविधियां लगातार प्रभावित हो रही हैं।

छात्र-खिलाड़ियों ने उपस्थिति और पुनः परीक्षा से जुड़ी परेशानियां भी उठाईं। उनका कहना था कि खेलों में भाग लेने के कारण वे नियमित कक्षाएं नहीं कर पाते, जिससे उनकी उपस्थिति कम हो जाती है। ऐसे में उन्हें शैक्षणिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे मामलों में प्रशासन से फ्लेक्सिबिलिटी की मांग की गई। इसके अलावा छात्रों ने खेल शिक्षक पर गंभीर आरोप भी लगाए, जिनमें अवैध वसूली, महिला छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी शामिल है। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रशासन की चुप्पी पर नाराजगी जताई। कुलपति ने छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के हितों की रक्षा और खेल विभाग में सुधार के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

READ ALSO: RANCHI NEWS: JPSC पर बाबूलाल का हमला, सरकार से चेयरमैन को हटाने की कर दी मांग

Related Articles

Leave a Comment