जमशेदपुर : कुड़मी समाज की ओर से शुरू किए गए आंदोलन के कारण बुधवार को चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर हावड़ा मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया है।


आंदोलनकारी झंडा बैनर लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। आंदोलनकारी कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने तथा कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। मनोहरपुर से 5 किमी की दूरी पर स्थित घाघरा हॉल्ट स्टेशन पर डाउन लाइन से गुजर रहा माल गाड़ी को आंदोलनकारियों ने रोक दिया।


सैकड़ों की संख्या में लोग पटरी पर बैठ गये हैं। रेलवे की अप और डाउन ट्रैक को रोका गया है।हावड़ा-मुंबई मार्ग ठप हो गया है। सुबह 9:30 बजे से यह आंदोलन चल रहा है। कुड़मी समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा झारखंड में रेल रोको आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी।

इस बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने कुड़मी समाज के कार्यक्रम को अवैध बताते हुए इस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद कई संगठनों ने आंदोलन से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि, टोटेमिक कुर्मी विकास मोर्चा ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। झारखंड के अलग-अलग इलाकों में इसका प्रभाव है।
वनांचल, मौर्य और रांची-कामाख्या एक्सप्रेस 20 सितंबर को रद
धनबाद : धनबाद होकर चलने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेन 20 सितंबर को रद रहेंगी। इनमें 15027 हटिया – गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, 13403 रांची – भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस और
15661 रांची – कामाख्या एक्सप्रेस शामिल हैं। रेल रोको आंदोलन को लेकर 19 सितंबर को गोरखपुर, कामाख्या और भागलपुर से चलने वाली ट्रेनें रद कर दी गई थीं। रेलवे की ओर से बताया गया कि लिंक ट्रेन के रद होने और रेक की अनुपलब्धता के कारण ट्रेनों को रद किया गया है।
गोमो में बेरिकेड तोड़ ट्रैक पर उतरे 600 से ज्यादा लोग, रोक दी ट्रेनें
धनबाद (गोमो ) : अब रेल रोको आंदोलन का गोमो में भी दिखने लगा असर। बेरिकेड तोड़ कर गोमो स्टेशन पर ढोल नगाड़े और पारंपरिक हथियार के साथ
पहुंचे 600 से ज्यादा लोग। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। गोमो स्टेशन पर ट्रेनें रोक दी। गोमो- चक्रधरपुर एक्सप्रेस और गोमो-बरवाडीह मेमू स्पेशल के आगे रेलवे ट्रैक पर उतर कर ट्रेनें रोक दी। पुलिस और आरपीएफ के साथ धक्का- मुक्की शुरू।

