Home » Jamshedpur Political News : भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने थामा भाजपा का दामन, जमशेदपुर में मजबूत होगी बीजेपी

Jamshedpur Political News : भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने थामा भाजपा का दामन, जमशेदपुर में मजबूत होगी बीजेपी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शबरी माता के वंशज भुइयां समाज का रामभक्तों की पार्टी भाजपा में आना ऐतिहासिक है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भुइयांऐ समाज के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने झामुमो से नाता तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा व्यक्ति या परिवार की नहीं, बल्कि विचार की पार्टी है। इसका लक्ष्य अंत्योदय के माध्यम से दलित, शोषित और वंचित समाज के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गांव, गरीब और किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास की चर्चा की। साथ ही कांग्रेस और झामुमो पर दलित व आदिवासी विरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शबरी माता के वंशज भुइयां समाज का रामभक्तों की पार्टी भाजपा में आना ऐतिहासिक है। उन्होंने हेमंत सरकार पर जंगलराज जैसी स्थिति पैदा करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन को केवल भाजपा सरकार में ही इंसाफ मिलेगा।

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने दलित समाज को सम्मान और न्याय दिया है। उन्होंने भरे सभागार में संकल्प लेते हुए कहा कि वे जीवनपर्यंत भाजपा के साथ रहेंगे और यह निर्णय भुइयां समाज का सर्वसम्मत फैसला है। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Comment